कांग्रेस सरकार ने चिरंजीवी योजना से लाखों मरीजों को जीवनदान दिया-मंडेलिया
चूरू। चूरू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याषी रफीक मंडेलिया ने ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के दूसरे दिन बुधवार को ग्राम घंटेल, ढ़ाणी मुनीमजी, रिडखला, बीकासी, चारणवासी, रामपुरा ताल, खण्डवा, रिबिया सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में डोर टू डोर जन सम्पर्क व सभाओं को संबोधित किया। ग्राम खण्डवा में सभा को संबोधित करते हुए मंडेलिया ने कहा कि यदि जनता ने मुझे विधायक बनने का मौका दिया तो चूरू क्षेत्र के गांवों में नहर का पानी लाने और बडे़ औधोगिक कारखाने लगाने का हर संभव प्रयास कंरूगा। मंडेलिया ने कहा कि भाजपा के विधायक राजेंद्र राठौड़ ने 30 साल से अधिक समय मिलने के बावजूद एक भी समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया। जबकि कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत ड्रेनेज सिवरेज योजना में गंदी राजनीति कर चूरू शहर को ही डूबो दिया। मंडेलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अषोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने हर तबके को राहत व विकास करने का ठोस कार्य किया है। राज्य सरकार की चिरंजीवी दुर्घटना बीमा, 100 यूनिट बिजली गांवों और शहरों में तथा 2000 यूनिट तक किसानों को बिजली में राहत दी है। गहलोत सरकार ने स्वास्थ्य को अधिकार मानकर चिरंजीवी योजना से लाखों मरीजों को अकाल मौत से बचाने व स्वस्थ जीवन प्रदान करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार बनी तो वे इन सभी राहत योजनाओं को बंद करेगी। अतः चूरू क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस को भारी बहुमत से विजयी बनाये। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुम्भाराम आर्य की पुत्री सुचित्रा आर्य ने कहा कि भाजपा को किसान व गरीब विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को तीन काले कानून लाकर किसानों को भूमिहीन करने की साजिश रची थी, उसको रोकने के लिए देशभर के किसानों को दिल्ली में पड़ाव डालना पड़ा था। इस आंदोलन में 700 से अधिक किसान शहीद हो गये थे। इस दौरान चूरू जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आदूराम न्यौल, पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुड़ानिया, पूर्व उप जिला प्रमुख सोहनलाल मेघवाल, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किषोर धान्धू, जिला परिषद् सदस्य कमला पुनियां, रामप्रताप कांटिवाल, वरिष्ठ नेता विधाधर मेघवाल, आषाराम सैनी, रामेष्वर प्रजापति, मिडिया प्रभारी जमील चौहान, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष आसिफ खान, शेर खान मलखाण, शमषेर भालू खां, सुखाराम घिंटाला, प्यारेलाल दानोदिया, जयचंद मेघवाल, ईमरान खोखर, भूराराम भाटिया आदि ने भी सभाओं को संबोधित किया। सभाओं का संचालन लीलाधर चुलेट ने किया। इससे पूर्व खण्डवा पहुंचने पर कांग्रेस प्रत्याषी रफीक मंडेलिया ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का मालार्पण किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य महेन्द्र सैनी, कॉपरेटिव अध्यक्ष रामप्रताप साहू, जगदीष खिंची, भैराराम मेघवाल, पूर्व सरपंच दुलाराम, मनीराम स्वामी, मदनसिंह राठौड, रतनलाल सांसी, उप सरपंच कन्हैयालाल, राजेन्द्र हुडा, सोहनलाल बेनीवाल सहित ग्रामीणों ने मंडेलिया का मार्ल्यापण कर व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान नगरपरिषद् सभापति पायल सैनी, रतनगढ़ पालिका अध्यक्ष अर्चना सारस्वत, पार्षद दिपिका सोनी, सुनिता बाकोलिया सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न वार्डों में डोर टू डोर जन सम्पर्क कर 25 नवम्बर को कांग्रेस प्रत्याषी रफीक मंडेलिया के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।