Dark Mode
कांग्रेस सरकार ने हमेशा झूठ बोलने का काम किया है: वसुंधरा राजे

कांग्रेस सरकार ने हमेशा झूठ बोलने का काम किया है: वसुंधरा राजे

धरियावद। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने आज धरियावद से भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा के समर्थन में मुंगाना कस्बे के काली छापर क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन एवं भ्रष्टाचार पर जमकर प्रहार करते हुए इसे जड़ मूल से उखाड़ने हेतू उपस्थित जन समूह से आह्वान किया। एक प्रेस विज्ञप्ति में भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा मीडिया संयोजक राकेश वीरवाल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने आज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा के समर्थन में धरियावद विधानसभा के मुंगाना में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा झूठ बोलने का काम किया है , 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता से झूठे वादे कर सत्ता हासिल की और उन वादों को आज दिन तक पूरा नहीं किया गया। कांग्रेस सरकार के झूठे वादों ने किसानों और युवाओं की कमर तोड़ दी। राजे ने कहा कि प्रदेश की गहलोत नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही, प्रदेश में 19 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए जिससे राजस्थान के युवाओं का भविष्य खराब हुआ। प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा में भी नाकाम रही और महिला अपराध में पूरे देश में नंबर एक पर आ गई। राजे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में महिलाओं को हमेशा सम्मान मिला, सबसे पहले हमने भामाशाह कार्ड बनवाए और महिलाओं को मुखिया बनाया । कांग्रेस सरकार ने हमारी योजनाओं के नाम बदलकर अपनी बताई । इससे पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा ने पूर्व मुख्यमंत्री राजे का आदिवासी वेशभूषा व 51 किलो की माला के साथ किया स्वागत किया । स्वागत उद्बोधन का जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने दिया। भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल मीणा ने भी उपस्थित जन समूह से सुशासन के लिए भाजपा के पक्ष में जनादेश मांगा। जनसभा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवराज बौद्ध , दिल्ली से प्रवासी विधायक सचिन भसीन , विधानसभा प्रभारी देवेंद्र दानी, विधानसभा संयोजक हरि सिंह कोठारी , लसाडिया प्रधान लीला देवी, धरियावद प्रधान हकरी देवी विधानसभा धरियावद के सभी मंडल अध्यक्ष , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह झाला , विधानसभा चुनाव अभिकर्ता एवं बाबूलाल विजयवर्गीय की सहित बड़ी संख्या में जनसमूह मौजूद रहा। जनसभा का संचालन विधानसभा संयोजक एडवोकेट हरि सिंह कोठारी ने किया और आभार मंडल अध्यक्ष हंसराज सिंह ने व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!