Dark Mode
कांग्रेस सरकार ने पाँच वर्षों में प्रदेश को पंगु बना कर रख दिया-भूतड़ा

कांग्रेस सरकार ने पाँच वर्षों में प्रदेश को पंगु बना कर रख दिया-भूतड़ा

मसुदा . भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात के जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक देवी शंकर भूतड़ा ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान के इतिहास में पहली बार ऐसी सरकार है जो अपने खोए हुए जनाधार को बचाने के लिए प्रदेश की जनता को गारंटी देने के बाद झूठे सबझबाग दिखा रही है यही सबझबाग़ 2018 में दिखा चुकी थी जिसका धरातल पर साकार होने का जनता 5 वर्ष तक इंतजार करते-करते थक गई है। चाहे ऋण माफी की बात हो या युवाओं को बेरोजगारी भत्ते की बात हो,चाहे बिजली के बिलों में बढ़ोतरी न करने की बात हो और चाहे आमजन को सुरक्षा देने की बात हो और चाहे भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की बात हो सब में यह सरकार फेल साबित हुई है।भूतड़ा ने कहा कि इन 5 वर्षों में प्रदेश को पंगु बना दिया है नौजवान हैरान है किसान परेशान है कानून व्यवस्था लघु लूहान है सरकार के अंदर घमासान है और किताबों के अंदर महाराणा प्रताप से ज्यादा अकबर महान बताया जा रहा है इस तरीके प्रदेश में हालत है।भूतड़ा ने कहा कि अब चुनाव के समय कांग्रेस की सरकार फिर 7 घंटे की बात करती है पिछले 5 सालों में जो जनता साथ गारंटी देख चुकी है वह है पेपर लीक की गारंटी महिला उत्पन्न उत्पीड़न की गारंटी दलित अत्याचार की गारंटी अपराधियों के दबंगई की गारंटी कट्टर पंक्तियों को जुलूस की आजादी देने की गारंटी भ्रष्टाचार के अंबर की गारंटी और किताबों में मुगल को महान लिखने की गारंटी इन 5 वर्षों में कांग्रेस सरकार की पांच गारंटीयों के परिणाम देख चुकी।
भूतड़ा ने काह कि प्रदेश में भाजपा कि सरकार आ रही है तो अजमेर ज़िले के देहात की पांचो सीटो पर भाजपा जीत रही है तो कांग्रेस और उन को फ़ायदा पंहुचाने वाले लोग समाज में देश्ता व भ्रम फैला रहें है ज़िले में भाजपा एक जुट होकर चुनाव लड़ रही है ज़िले मैं संगठन का कोई दाईत्ववान कार्यकर्ता बग़ावत नहीं कर रहा है मसुदा में भी स्थानीय व वरिष्ठ कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाने से अपार उत्साह है सभी आकांक्षी कार्यकर्ता कार्य में लगे है।
भूतड़ा ने काह की अजमेर ज़िले के देहात की पाँचों सीट भारी मतो से विजय की और है इसलिये कांग्रेस व उस को फ़ायदा पहुँचाने वाले लोग देश्ता व भ्रम फैलाने के लिए बोल रहे है की मैंने किसी के धर्म के बारे में कुछ काह या मैंने किसी का टिकट कटवा दिया जो की सरासर ग़लत है न तो मैंने किसी मीडिया में या अन्य स्थान कभी ऐसी बात कही और नहीं मैं कह सकता हूँ जो मुझे ज्ञान पीला रहे है उन को पता नहीं में उन के बीच में वर्षों से रह रहा हूँ अत ऐसे भ्रम फैलाना बंद करे यदि कोई दस्तावेज है तो कार्यवाही करनी चाहिये जो आज बोल रहे वो उस दिन मुँह पर पट्टी क्यों बाँदी जब कोई मीडिया आप पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा था।जहां तक टिकट कटवाने व दिराने का प्रश्न है यह ताक़त मेरे में होती तो ब्यावर में स्वयं ही ले लेता कितु ऐसा कुछ नहीं है राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व सभी विषयों का आँकलन करते हुए प्रत्याशी बनाता है।अत मेरा सभी से आग्रह है बिना कटुता के स्वच्छ वातावरण में चुनाव लड़े।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!