कांग्रेस नेता गोदारा ने दी रोजा इफ्तार पार्टी
रतनगढ़ । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूसाराम गोदारा द्वारा शनिवार की शाम शहर के पौद्दार गेस्ट हाउस प्रांगण में मुस्लिम भाइयों को रोजा इफ्तार की दावत दी गई। शाम 6.53 बजे रोजेदारों ने दावत में रोजा खोला तथा देश में अमन, चैन व खुशहाली की कामना की। इस मौके पर गोदारा ने कहा कि रमजान के पवित्र माह में रोजा रखना सबाब का कार्य है। इस अवसर पर शहर काजी इस्माइल, कांग्रेस नेता हेमंत सारस्वत, शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तरुण चाकलान, देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कालूराम मेघवाल, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष इलियास खान, कांग्रेस नेता अरविंद चाकलान, भानीराम मेघवाल, चुन्नीलाल धेतरवाल, महेंद्र गोदारा, पूर्व प्रधान गिरधारीलाल बांगड़वा, पार्षद रामवीरसिंह राईका, मुखत्यार खान, नेमीचंद खटीक, जगदीश खटीक, क्यूम गौरी, जब्बार खोखर, रामकरण जाट, केशरसिंह राठौड़, दीवानसिंह भानीसरिया, महेंद्र मेघवाल, अब्बास गौरी, जाकिर हुसैन, साबिर तेली, शशि गौड़, जसकरण गौड़, अजीतसिंह बीका, पुरूषोत्तम इंदौरिया, खिराज मेघवाल, नूर मोहम्मद, अनवर तेली, देवकीनंदन पुजारी, पंडित महेशचंद्र पुरोहित सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।