Dark Mode
कोंग्रेस नेता पपुराम डारा ने किया फलोदी का दौरा जनता से मिले 

कोंग्रेस नेता पपुराम डारा ने किया फलोदी का दौरा जनता से मिले 

 
फलोदी .  समाजसेवी और भामाशाह एवम कोंग्रेस नेता पपुराम डारा  फलोदी दौरे पर रहे , इस दौरान डारा द्वारा महंगाई राहत शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रमो में हिस्सा लेकर जनता से मुलाकात की।  भामाशाह और समाजसेवी तथा कोंग्रेस नेता पपुराम डारा ने फलोदी विधानसभा का दौरा किया और आम लोगों के दुख दर्द सुने,राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे महंगाई राहत केम्प में हिस्सा लिया ओर आम लोगों को जानकारी दी तथा लोगों से अपील की है कि आप ज्यादा से ज्यादा सरकार के इस कार्यक्रम से जुड़े और सरकारी योजनाओं का फायदा लेवें।  डारा ने यह भी कहा कि लोग चाहते हैं कि अशोक गहलोत की सरकार किसी भी तरह से चौथी बार रिपीट हो और जननायक लगाकर आम जनता की सेवा करते रहें ऐसी आम लोगों के मन की भावना है,आज रणाई गाव में भगवान जाम्भोजी के भव्य मंदिर निर्माण की नींव रखी, इस दौरान बिश्नोई समाज की सैकङो महिला बुर्जग और नौजवान साथी मौजूद रहें, डारा ने समाज के लोगो से अपील की है कि आप नशे से दूर रहे और भगवान जम्भेश्वर के नियमों पर चलें तथा जाम्भोजी द्वारा स्थापित धार्मिक आचार संहिता का पालन करना प्रत्येक बिश्नोई बन्धु का नैतिक कर्तव्य है, इसके साथ साथ गर्मियों के दिनों में पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से चले इसके लिए भी अधिकारियों से विचार विमर्श किया और नहर बन्दी के दौरान आम जनता को कोई परेशानी ना हो इसके लिए माकुल बन्दोबस्त हो,आगामी दिनों में भी लगाकर डारा जी फलौदी विधानसभा के दौरे पर रहेंगे और गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक कैसे पहुंचायें इस पर मंथन करेंगे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!