Dark Mode
कांग्रेस नेता ने मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता ने मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति के बारे में दो बार जानकारी ली है, लेकिन मणिपुर हिंसा पर उन्‍होंने एक शब्द भी नहीं बोला, और न ही मुख्यमंत्री से बात की। एक ट्वीट में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को फोन करना तो दूर, मोदी ने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह से भी बात नहीं की। राज्य में जारी हिंसा के दौरान भीड़ ने मणिपुर में सिंह के घर को जला दिया था। जयराम रमेश ने कहा, ''देश की राजधानी में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए पीएम मोदी ने पेरिस से दिल्ली के एलजी को फोन किया था। कल शाम वापस आने पर उन्‍होंने दोबारा दिल्‍ली का हाल जाना। लेकिन मणिपुर पर चिंता का एक भी शब्द नहीं बोला। सीएम को फोन करना तो दूर, क्या प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी एमओएस (विदेश मामले) से भी बात की?" उन्होंने कहा कि पीएम का रवैया वास्तव में किसी भी सामान्य इंसान की समझ से परे है। मणिपुर में मई के पहले सप्ताह से बहुसंख्यक मैतेई समुदाय और अल्पसंख्यक कुकी ईसाइयों के बीच चल रही झड़पों के कारण 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं जबकि हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!