मोखमपुरा में महंगाई राहत शिविर मे कांग्रेस नेताओं ने कार्ड वितरित किए
छीपाबडौद. छीपाबडौद उपखंड के मोखमपुरा पंचायत में महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांव के संग शिविर में पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने शिविर का अवलोकन किया व कहा कि आम नागरिकों को राजस्थान सरकार की 10 योजनाओं का रजिस्ट्रेशन करवा कर गारंटी कार्ड लेवे ताकि योजनाओं का लाभ सभी परिवार वालों को मिल सके राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण जन कल्याण योजनाओं से आप सभी को महंगाई राहत मिलेगी। इस दौरान पूर्व ब्लाक अध्यक्ष परमानंद मीणा,पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल टाटू,सेवादल विधानसभा अध्यक्ष सौभाग मल नागर,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर,ब्रजराज मीणा,मांगीलाल गुर्जर,घनश्याम गुर्जर,तेजराज,परमानंद कोटडी,धनराज मीणा,श्री राम गुर्जर,रूपचंद भील,प्रदुमन सिंह,रमेश नागर आदि कांग्रेसी नेताओं ने शिविर भाग लेकर गारंटी कार्ड वितरण किये और सभी से अपील की राजस्थान सरकार को योजनाओं का लाभ उठाएं।