Dark Mode
कांग्रेस नेताओं ने ग्राम बिरमसर में महंगाई राहत शिविर का किया अवलोकन

कांग्रेस नेताओं ने ग्राम बिरमसर में महंगाई राहत शिविर का किया अवलोकन

 
रतनगढ़ । तहसील के ग्राम बिरमसर में राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत शिविर तथा प्रशासन गांवों के संग अभियान का चूरू जिला कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ,प्रधान प्रतिनिधि इंद्राज खिचड़ एवं कैंप के विधानसभा प्रभारी रमेशचंद्र इंदौरिया ने अवलोकन किया तथा शिविर में उपस्थित उपखंड अधिकारी अभिलाषा सिंह, तहसीलदार बजरंगलाल, विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कैम्प होने वाले कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष पुजारी ने बताया कि महंगाई के दौर में निश्चित राहत की गारंटी देने वाले देश के अनूठे अभियान महंगाई राहत शिविर में लाभान्वित होने वाले परिवारों का आंकड़ा हर दिन तेजी से बढ़ रहा है। पीसीसी सदस्य इन्द्राज खीचड़, वरिष्ठ नेता रमेशचंद्र इंदौरिया आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कांग्रेस नेता  सुरेन्द्र हुडा, पप्पू कड़वासरा, सरपंच  रतनलाल मेघवाल, कमल बणसिया, गोपाल धायल, सरपंच निर्मला देवी नेहरा, चूनाराम नेहरा, भंवरलाल पुनिया सहित सैकड़ों ग्राम वासी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!