Dark Mode
कांग्रेस नेताओं ने किया राहत शिविर का अवलोकन

कांग्रेस नेताओं ने किया राहत शिविर का अवलोकन

रतनगढ़ ।  तहसील के ग्राम कनवारी में राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत शिविर तथा प्रशासन गांवों के संग अभियान का प्रधान प्रतिनिधि इन्द्राज खिचड़, सरपंच फोरम के अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़, जिला महामंत्री व बीसूका सदस्य रामनारायण व्यास ने अवलोकन किया व कैम्प तहसीलदार बजरंग लाल, अतिरिक्त विकास अधिकारी प्रेमप्रकाश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों से शिविर की प्रगति जानी तथा कैम्प में आए लाभार्थियों को गारंटी कार्ड बांटे। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए इन्द्राज खीचड़ ने बताया कि महंगाई राहत शिविर में राजस्थान सरकार की 10 महत्वकांक्षी लोककल्याण कारी योजनाओ से पंजीकरण किया जा रहा है तथा लोगो को राहत की गारंटी के साथ गारंटी कार्ड बांटे जा रहे हैं, केंद्र सरकार के वित्तिय कुप्रबंधन से  महंगाई लगातार आसमान छू रही हैं रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएँ भी लोगो की पँहुच से दूर हो गई हैं। ऐसे में लोककल्याणकारी प्रदेश सरकार ने महंगाई से मुक्ति दिलाने के प्रण ये राहत शिविर आयोजित कर रही हैं जिसमे लोगो का उत्साह देखते बन रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!