लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न
कांग्रेस विकास एवं सद्भावना के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी-मुरारी लाल मीणा
टोंक (हुक्मनामा समाचार)। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों एवं सुझावों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय टोंक में टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षैत्र के नेताओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित का आयोजन रविवार को किया गया। पूर्व प्रवक्ता जर्रार खांन ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश चुनाव समिति सदस्य पूर्व मंत्री मुरारी लाल मीणा, जिला संगठन प्रभारी विधायक प्रशान्त शर्मा, एन.एस.यू.आई. के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव समिति सदस्य विनोद जाखड़, टोंक-सवाईमाधोपुर क्षेत्र समन्वयक महेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुरारी लाल मीणा ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने इन दो महीनों में कोई कार्य नहीं किया है, जिससे आम जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास एवं सद्भावना पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षैत्र के कार्यकर्ता जो भी सुझाव देगें, उससे हाई कमान को अवगत कराया जायेगा। विधायक प्रशान्त शर्मा, विनोद जाखड़, समन्वयक महेश शर्मा, रामबिलास चौधरी, बृजलाल मीणा, दिनेश चौरासिया आदि ने भी अपनें विचारों सेें सामूहिक रूप से एक होकर अपने मतभेद व मनभेद भुलाकर कांग्रेस प्रत्याशी को जितवाने की बात कही। वहीं पूर्व विधायक कमल बैरवा ने आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाये जाने की मांग की गई, वहीं सेवादल के पूर्व संगठक नईमुद्दीन अपोलो ने टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट सामान्य वर्ग की होने के कारण सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को ही उम्मीदवार बनाये जाने की मांग रखी। बैठक के बाद टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे वाले इच्छुक प्रत्याशियों जिनमें सेवानिवृत्त आईएएस टीमाराम मीणा, सेवानिवृत्त आरपीएस डॉ. दामोदर गुर्जर, रामलाल संडीला सहित दस इच्छुक प्रत्याशियों ने अपने आवेदन प्राप्त कर प्रत्येक कार्यकर्ता से अलग-अलग मिलकर चुनाव सम्बन्धी फीडबेक लिया गया।
बैठक के उपरान्त पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए मुरारीलाल मीणा ने कहा कि कांग्रेस जिताऊ व कार्यकर्ताओं की पसंद के व्यक्ति को ही लोकसभा चुनाव लड़वायेगी। टोंक-सवाई माधोपुर सीट से राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट को चुनाव लड़ाने की संभावना पर कहा कि पायलट कांग्रेस के राष्ट्रीय व जनाधार वाले नेता है, वे चुनाव लड़ भी सकते है एवं लड़वा भी सकते है, पायलट न सिर्फ चुनाव जीतने की क्षमता रखते हैं, बल्कि जिताने की भी क्षमता रखते हैं। पायलट जिस किसी भी प्रत्याशी को टिकिट मिलेगा, उसको जिताने का काम करेगें। उन्होने दावा किया कि टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट कांग्रेस जीतेगी। टोंक-सवाईमाधोपुर सीट के सामान्य वर्ग की होने के बावजूद कांग्रेस मीणा जाति के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर कहा कि पार्टी जिताऊ व टिकाऊ प्रत्याशी पर ध्यान देती है, न कि जाति पर। बैठक में सुनिल बंसल, देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, सेवादल अध्यक्ष अब्दुल खालिक, पीपलू ब्लॉक अध्यक्ष जयनारायण मीणा, देवली ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा, मालपुरा ब्लॉक अध्यक्ष गोगाराम चौधरी, उनियारा ब्लॉक अध्यक्ष कमरूद्दीन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज गुंजल, महावीर तोगड़ा, एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष राहुल चन्देल, हंसराज गाता, फोजू मीणा, युसुफ यूनिवर्सल, नगर परिषद उप-सभापति बजरंग लाल वर्मा, पार्षद शब्बीर अहमद, अजीज कुरेशी, सलीम नक़वी, धर्मेन्द्र सालोदिया, मणिन्द्र बैरवा, टीकाराम मीणा, सै. मेहमूद शाह, जावेद चिश्ती, शैलेष गुर्जर, सतवीर गुर्जर, रामलाल संडीला, शकील, फिरोज नागौरी, कमर अंसारी, रामदयाल गुणावत, आतीफ नक़वी, राशन डीलर शकील अहमद, अजमल देवपुरा, औसाफ खान, मुशाईर खुसरो, आमिर फारूक, लोकेश मीणा, महावीर गुर्जर, एन.एस.यू.आई. शहर अध्यक्ष नसीम अंसारी, सलमान, इरशाद खान, शोकत हुसेन कायमखानी, सुभाष मिश्रा, नईम घड़ी वाले, अकबर गुलजार, फरीद टोपी वाला एवं डॉ. गोपाल मीणा आदि के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।