कांग्रेस विधायक जुबैर खान का निधन, अंतिम संस्कार शनिवार शाम 5 बजे
अलवर. अलवर के रामगढ़ से विधायक और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान (61) का शनिवार सुबह 5:50 बजे निधन हो गया। जुबेर खान ने अलवर शहर के निकट ढाई पेडी स्थित अपने फार्म हाउस पर अंतिम सांस ली। वे पिछले एक साल से लीवर ट्रांसप्लांट के बाद से लगातार बीमार चल रहे थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।जुबेर खान का अंतिम संस्कार शनिवार शाम 5 बजे असर की नमाज के बाद, अलवर के रामगढ़ में गैस गोदाम के पास किया जाएगा।