Dark Mode
कांग्रेस ने कभी गरीबों की परवाह नहीं की : अमित शाह

कांग्रेस ने कभी गरीबों की परवाह नहीं की : अमित शाह

नयी दिल्ली. कर्नाटक में चुनाव प्रचार लगातार जारी है। कर्नाटक में भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह भी लगातार कर्नाटक में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज एक बार फिर से अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस ने कभी भी गरीबों और किसानों की यहां चिंता नहीं की, वे केवल दिल्ली पैसे भजने के लिए एटीएम बनकर रह गई। अपने संबोधन में शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब-जब कर्नाटक में आई यहां के गरीबों की चिंता नहीं की, किसानों की चिंता नहीं की, विकास की चिंता नहीं की, कर्नाटक की सुरक्षा की चिंता नहीं की। इन्होंने केवल और केवल ATM बनकर दिल्ली धन पहुंचाने की चिंता की।


भाजपा नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस ने कभी कर्नाटक के विकास के लिए काम नहीं किया। वे दिल्ली कांग्रेस के लिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए एटीएम बन गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पीएफआई कैडरों को खुली छूट दे दी थी। कर्नाटक में हर रोज हत्याएं बम धमाके कांग्रेस पार्टी के शासन में होते रहे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पीएम मोदी जी ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया और इसके 95 से अधिक नेताओं को सलाखों के पीछे भेज दिया। इस प्रकार, हमने कर्नाटक को सुरक्षित बनाना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों का अपमान किया, ना किसानों को उचित दाम मिला, ना फर्टिलाइजर मिला, ना पानी मिला।


शाह ने साफ तौर पर कहा कि आज डबल इंजन की सरकार में किसानों के खाते में डायरेक्ट पैसे भेजने का काम किया गया। गरीबों को हर सुविधा देने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि खड़गे जी ने मोदी जी को 'जहरीला सांप' कहा। सिर्फ खड़गे जी ही नहीं, गांधी परिवार को मोदी जी का अपमान करने की आदत है। सोनिया गांधी ने मोदी जी को 'मौत का सौदागर' कहा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मोदी जी को जितना गाली दोगे कमल उतना ही खिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गारंटी का कोई मूल्य नहीं है। हालांकि, मैं गारंटी देता हूं कि सत्ता में आने पर वे भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, दंगे और वंशवादी राजनीति में शामिल होंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!