
कांग्रेस पार्टी ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा
डूंगरपुर। जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे जिले में सभी राजनैतिक दल सक्रिय हो रहे है। 3 तारीख को जिले में बेणेश्वरधाम से भाजपा की परिवर्तन यात्रा गृहमंत्री अमित शाह द्वारा रवाना की गई यात्रा इन दिनों जिले में चल रही है वही कांग्रेस पार्टी ने भी राहुल गाँधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिला मुख्यालय से गाँधी आश्रम द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली। यात्रा में जिले के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के साथ सैकड़ो की तादाद में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ हाथों में राहुल गाँधी का पोस्टर लगा झंडा हाथो में लिए कांग्रेस पार्टी और अपने राष्ट्रीय नेताओ के ज़िंदाबाद के नारा लगाते हुए नज़र आए ।भारत जोड़ो यात्रा का गाँधी आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सभा के रूप में समापन हुआ।भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष, पूर्व डूंगरपुर विधायक वर्तमान विधायक गणेश घोघरा पंचायत समिति प्रधान और विधायक टिकिट के सभी दावेदार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।