Dark Mode
सांसदों के निलम्बन को लेकर कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन कल

सांसदों के निलम्बन को लेकर कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन कल

बूंदी। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा देश के लोकतंत्र पर प्रहार करते हुए संसद के दोनों सदनों से 142 विपक्षी सांसदों को निलंबित करने को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी , बून्दी द्वारा 22 दिसंबर को बून्दी जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।
प्रवक्ता प्रेम शंकर बैरवा ने बताया कि केशोरायपाटन विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सी.एल प्रेमी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा दोनों सदनों से विपक्ष के 142 सांसदों को निलंबित कर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। निर्लज्जता पूर्वक किया गया यह तृतीय लोकतांत्रिक सिद्धांतों की हत्या है। बैरवा ने बताया की इंडिया एलायंस के दलों की दिल्ली मे आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया है कि एकता के साथ इस कृत्य के विरुद्ध पूरे देश में दिनांक 22 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन आयोजित किये जायेगे। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी , बून्दी द्वारा कल 22 दिसंबर को दोपहर 2 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर उक्त घटना का विरोध किया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!