Dark Mode
कांग्रेस जनो ने मनाया मुख्यमंत्री गहलोत का जन्मदिन

कांग्रेस जनो ने मनाया मुख्यमंत्री गहलोत का जन्मदिन

रतनगढ़। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 72 वां जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पिंजरापोल गौशाला में गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाकर जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि  इंद्राज खीचड़ ने कहा कि जननायक अशोक गहलोत ने हमेशा गरीबों की आवाज उठाई है तथा उनके द्वारा शुरू की गई लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में पूरे देश में चर्चा हो रही है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेशचंद्र इंदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत छात्र जीवन से ही छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए 50 साल के राजनीतिक जीवन में जो मुकाम हासिल किया है वह बहुत ही कम नेता हासिल कर पाए हैं।  इस अवसर पर निवर्तमान जिला महामंत्री राम नारायण व्यास, कांग्रेस नेता भंवर लाल, हनुमान मेघवाल, फकीरचंद दानोदिया, पार्षद राजेश गहलोत, अनिल जीतू सियोता, पुरुषोंतम इंदौरिया, पप्पू कड़वासरा, के.डी पठान सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे। वही इसी क्रम में ग्राम टीडियासर गौशाला में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 72 वां जन्मदिन  प्रधान प्रतिनिधि व  इन्द्राज खीचड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृष्णा गौशाला में गायों को तरबूज व हरि सब्जी खिलाकर मनाया।  इस अवसर पर पूर्व सरपंच रतनलाल मेघवाल, उपसरपंच महावीर बंसिया, हेमंता राम सारण, आसाराम पूनिया,  रामलाल नैण, कमल शर्मा सहित दर्जनों  कार्यकर्ताओं ने गायों को गुड़ खिलाकर जननायक अशोक गहलोत का जन्मदिन मनाया। वहीं देहात कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 73वां जन्मदिन कैक काटकर एक-दूसरे कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर मनाया गया। गोदारा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि गहलोत राजस्थान के गांधी है। जनता को गरीब को गणेश मानकर सेवा कर रहे है। इस मौके पर गिरधारीलाल बांगड़वा पूर्व प्रधान, महेश पुरोहित, भागीरथ खीचड़, मण्डल अध्यक्ष दिलीप बिच्छू, पार्षद जगदीश खटीक, अब्बास गौरी, मो. क्यूम गौरी, हारून खत्री, मुख्त्यार, संदीप भार्गव, माजिद गौरी, नदीम गौरी, लक्ष्मण मेघवाल आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!