सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस का धरना आज
टोंक । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केन्द्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों के विपक्ष के 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी टोंक द्वारा 22 दिसम्बर शुक्रवार को प्रात: 11 बजे गांधी पार्क में जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा के नेतृत्व में धरना देकर घण्टाघर चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता जर्रार खान ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व सांसद, जिले के वर्तमान विधायक प्रत्याशी, ए.आई.सी.सी., पी.सी.सी. सदस्यगण, जिला प्रभारी संगठन, विधानसभा प्रभारी संगठन, नगर निकाय तथा पंचायती राज संस्थान के जनप्रतिनिधि गण, ब्लॉक अध्यक्षगण, मण्डल अध्यक्ष, अग्रिम संगठन प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सहित समस्त कांग्रेसजन भाग लेगें।