कांग्रेस ने जताया विरोध
मदनगंज किशनगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया के नेतृत्व मे दिल्ली पुलिस ने बर्बरता पूर्वक गोल्ड मैडल जीतने वाले पहलवानो के साथ जो सलूक किया है उसके विरोध मे मुख्य चौराहे किशनगढ़ से शहीद स्मारक तक तिरंगा मशाल रैली निकाली गईं। तिरंगा मशाल रैली मे छात्र व कांग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल हुए। छात्रों मे मोदी सरकार के खिलाफ काफ़ी आक्रोश था और रैली मे इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा कर महिला पहलवानो पर अत्याचार बरदास्त नहीं किया जायेगा। तिरंगा मशाल रैली मे पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, पंचायत समिति सदस्य रवि सिनोदिया, पार्षद राकेश शर्मा, तक्की मो., परवीन बानो, उगमा राम बालोटिया, पप्पू मेघवाल, सुशील अजमेरा, महेंद्र यादव, किशन गहलोत, राजेश सैनी, राहुल सिनोदिया,कमल डीडवानिया, तेजपाल बजाड़, हरीश चौधरी, सादाब खान, अंकित जोशी, दीपक बिड़ला, इस्लामुद्दीन देशवाली, शेरू भाई, फिरोज खान, हस्ती भाई, राजीव चौधरी, प्रदीप चुंडीवाल, हंसराज मेहरडा, चंद्रप्रकाश डबरिया, मुकेश, सत्यनारायण मेघवंशी, सरदार चौधरी, मनीष, मोहित,भैरू बजाड़ आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल थे।