Dark Mode
इलेक्ट्रोल बॉण्ड की सूचना सार्वजनिक नहीं करने के विरोध में कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन

इलेक्ट्रोल बॉण्ड की सूचना सार्वजनिक नहीं करने के विरोध में कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन

टोंक। मोदी सरकार के दबाव में एस.बी.आई. द्वारा राजनैतिक दलों को मिले इलेक्ट्रोल बॉण्ड की सूचना सार्वजनिक नहीं करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा की अध्यक्षता में गांधी पार्क में धरना दिया गया। तत्पश्चात सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से सुभाष बाजार तक पैदल मार्च निकाल कर एस.बी.आई. बैंक के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद एस.बी.आई. प्रधानमंत्री मोदी के दबाव में चुनावी चन्दे की जानकारी देने से समय मांग रहा। उन्होंने कहा कि 2017 से चुनाव बॉण्ड में लगभग 12 हजार करोड़ रुपये प्राप्त हुए, उसमें 55 प्रतिशत अकेले भाजपा को मिला है । उन्होंने कहा कि दानदाताओं की जानकारी सार्वजनिक करने में एसबीआई बहाने बना रहा है तथा 30 जून तक का समय मांग रहा है, उससे पहले लोकसभा चुनाव हो जायेगा। भाजपा जमकर चुनाव में उस पैसे को खर्च करेगी। भाजपा सार्वजनिक संस्थाओं का उपयोग कर काले धन को छिपाने में कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनावी बॉण्ड बड़े कार्पोरेट, घरानों को ध्यान में रखकर लाया गया है, ताकि चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी काले धन का दबाकर इस्तेमाल कर सके। इस अवसर पर दिनेश चौरासिया, पार्षद शब्बीर अहमद, शिवजीराम मीणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलका बैरवा, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज गुंजल, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष युसुफ इंजिनियर, सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज फागणा, ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद बेग, धर्मेन्द्र सालोदिया, अजमल देवपुरा, मणिन्द्र बैरवा, जर्रार खान एवं मोहम्मद शकील आदि कांग्रेस नेताओं ने धरने को सम्बोधित करते हुए भाजपा द्वारा चुनावी बॉण्ड तथा संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग कर विपक्ष को कमजोर करने का भाजपा पर आरोप लगाया। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता जर्रार खान ने बताया कि कार्यक्रम में देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, महिला सेवादल जिलाध्यक्ष शबाना, अजीज कुरेशी, इरशाद खान, मुराद गांधी, कमलेश चावला, एड. शकीलुर्रहमान, फोजूराम मीणा, युसुफ युनिवर्सल, मुदस्सर जिशान, विनोद बोकण, आतीफ नक़वी, राजेश खटाणा, शोकत कायमखानी, सुरेन्द्र रेगर, लियाकत चन्दलाई, पार्षद फिरोज नागौरी, ताबिश, विकास लोदी, एड. मूलचन्द बैरवा, हनुमान यादव, रामदयाल बैरवा, मनमोहन गुर्जर, रामलाल सेलीवाल, विजय सेलीवाल, बिजेन्द्र लोदी, अशोक महावर, चन्द्रप्रकाश मेहता, अख्तर खान पार्षद, शेलेष गुर्जर, आकाश बैरवा, अकबर गुलजार एवं अनवर आदिल आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन में भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!