Dark Mode
कांग्रेस ने गांधी चौराहे पर किया विरोध प्रदर्शन किया गया

कांग्रेस ने गांधी चौराहे पर किया विरोध प्रदर्शन किया गया

प्रतापगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के खिलाफ शनिवार प्रतापगढ़ के गांधी चौराहे पर विधायक रामलाल मीणा और जिला प्रमुख इंदिरा मीणा के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता व विधायक मीडिया प्रभारी मोहित भावसार ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के खिलाफ शनिवार प्रतापगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी सड़कों पर उतरे विधायक रामलाल मीणा और जिला प्रमुख इंदिरा मीणा के नेतृत्व में गांधी चौराहे पर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया ।यहां पर कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भी किया और मानव श्रृंखला बनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया ।
विधायक रामलाल मीणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लोकतंत्र को खत्म कर रही है। न्यायपालिका पर दबाव बनाया जा रहा है। पूरे देश में राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने को लेकर आक्रोश का माहौल है। यह सरकार किसानों ,गरीबों और मजदूरों की आवाज उठाने पर दमन की कार्यवाही कर रही है। राहुल गांधी को अड़ानी ,नीरव मोदी ,मेहुल चोकसी आदि के खिलाफ बोलने की सजा दी गई है। भाजपा और नरेंद्र मोदी के मित्रों को बचाने में केंद्र सरकार लगी हुई है ।कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ केंद्र द्वारा जो अत्याचार किया जा रहा है उसे कांग्रेस डरने वाली नहीं है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अत्याचार के खिलाफ राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ा है ।
विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रवि प्रकाश ओझा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय राज सोनी, पूर्व जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी नारायण पाटीदार, प्रतापगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह कुलथाना, अरनोद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश भाटी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष उदय लाल अहीर, अरनोद पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण सिंह चुंडावत ,प्रतापगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह गुर्जर, अरनोद प्रधान समरथ मीणा ,सुहागपुरा प्रधान भरत पारगी, सेवादल कांग्रेस जिला अध्यक्ष व पार्षद दिग्विजय सिंह राणावत, कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ सचिव नेतराम मेघवाल, नगर कांग्रेस संगठन महासचिव प्रवीण कुमार जैन, मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मीणा सुहागपुरा, मंडल अध्यक्ष ईश्वर लाल मालवीय, चुपना मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह झाला, गौतमेश्वर मंडल अध्यक्ष अशोक सुथार, करमदी खेड़ा मंडल अध्यक्ष खातूराम मीणा, जिला महासचिव अशोक पटवा, जिला महासचिव मोहन लाल डांगी , विधायक प्रवक्ता हेम प्रकाश शर्मा ,दिनेशचंद्र झाला सरपंच डाबड़ा, झुझारलाल मीणा सरपंच बरोठा, उप प्रधान दलोट बृजेन्द्र सिंह राजपूत, धोबी समाज जिला अध्यक्ष रमेश धोबी , पूर्व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय राठौड़, नगर परिषद पार्षद अशोक धोबी, नई आबादी नगर मंडल अध्यक्ष व पार्षद नितिन जैन नगर परिषद पार्षद प्रतिनिधि अमित जैन पार्षद व यूथ विधानसभा अध्यक्ष शुभम देवड़ा नगर परिषद पार्षद प्रतिनिधि अक्षय दीवान पूर्व पार्षद आशीष अहीर इंद्रपाल सिंह राजपूत उपसरपंच गजेंद्र सिंह सिंह रामगढ़ पूर्व ब्लाक कांग्रेस प्रतापगढ़ प्रवक्ता राजेंद्र सिंह सिसोदिया ब्लॉक महासचिव शेखर शर्मा ब्लॉक महासचिव नारायण सिंह सिसोदिया सेवादल महासचिव राजेंद्र वैष्णव वर्मंडल बाबूलाल जाट मुकेश गुर्जर अरनोद कमला शंकर मीणा पांच इमली कन्हैया लाल मीणा पूर्व सरपंच पिल्लू राहुल राठौर यूथ कांग्रेस महासचिव वशु कजानी आईसीसीएल पूर्व एनएसयूआई नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा एनएसयूआई नगर अध्यक्ष अमन गोरी राजेंद्र वैष्णव दलोट प्रकाश डांगी रामनगर ईश्वर लाल मालवीय बरोठा भरत मेघवाल हरीश रैदास मोना भाई धोबी प्रवीण शर्मा आधे गुर्जर प्रशांत जैन सहित सभी जिला कांग्रेस पदाधिकारी गण ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी पदाधिकारी सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी गण कांग्रेस सरपंच ग्राम पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद सदस्य अध्यक्ष गण इकाई सचिव गण इकाई उपाध्यक्ष गण पदाधिकारिगण,पार्षदगण,सभी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे और केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!