Dark Mode
कांग्रेस की सुलह सिर्फ एक नौटंकी , देवनानी

कांग्रेस की सुलह सिर्फ एक नौटंकी , देवनानी


अजमेर । पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस की सुलह बैठक को नौटंकी करार देते हुए कहा की जनता सब देख रही है और साल के अंत में होने वाले चुनाव में निकम्मी, नाकारा और भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेगी। देवनानी ने कहा की सत्ता की लड़ाई में जिस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल मुख्यमंत्री गहलोत ने पायलट के लिए किया उसको जमीनी स्तर पर पायलट समर्थक नहीं भूल सकते। कांग्रेस की एकजुटता को जंग लग गई है और जंग लगे हथियारों से लड़ाई नहीं जीती जा सकती।
    देवनानी ने कहा की कांग्रेस का स्वभाव ही अंग्रेजो की तरह फुट डालो और राज करो जैसा है। यही कारण है की सत्ता में बने रहने के लिए सीएम गहलोत ने पायलट और उनके समर्थकों को पूरी तरह से किनारे पर लगा रखा है। अजमेर में पिछले दिनों हुई कांग्रेस की बैठकों में जूतम पैजार की घटनाएं इसका सबूत है। कांग्रेस में स्पष्ट रूप से बने दो धड़े एक दूसरे को फूटी आंखों नही सुहाते। आलाकमान की बैठकों का खुला बहिष्कार कर कांग्रेस कैसी एकजुटता का दावा कर रही है।
            देवनानी ने बयान जारी कर कहा की पिछले साढ़े चार सालो में सरकार ने सिर्फ सत्ता पर काबिज रहने के अलावा कोई काम नही किया और इस दौरान प्रदेश में विकास की रफ्तार को ब्रेक लगने के साथ ही संस्थागत भ्रष्टाचार को खुली शह मिली है। अपराधी बेखौफ हो चले है और महिलाएं कही भी सुरक्षित नहीं है। देवनानी ने कहा की पायलट ने जिन मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ पदयात्रा निकाली उसका भी कोई समाधान नहीं हुआ है। जमीनी स्तर पर काम कर रहे पायलट समर्थको को उपेक्षित रखा जा रहा है और उनके खिलाफ चुन चुनकर मुकदमे दर्ज किए जा रहे है जिससे उनके अंदर आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। देवनानी ने कहा की कांग्रेस की एकजुटता ढोंग है उनकी आपसी फुट जगजाहिर है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!