कांग्रेस सेवादल के चुनाव प्रभारी नियुक्त
टोंक। जिला कांग्रेस सेवादल ने प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देशानुसार जिले की चारों विधानसभाओं के प्रभारी नियुक्त किये है। टोंक जिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा प्रभारी अब्दुल खालिक ने बताया कि टोंक विधानसभा क्षैत्र के प्रभारी पद पर मासूम अली को नियुक्त किया है, वहीं सतीश शर्मा मालपुरा-टोड़ारायसिंह, गिरिराज चौधरी निवाई-पीपलू एवं यज्ञराम गुर्जर को उनियारा-देवली प्रभारी नियुक्त किया है । उन्होने बताया कि चारों विधानसभाओं के नियुक्त प्रभारियों को निर्देश दिये गये है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए काम कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं, गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में जाकर पार्टी का प्रचार-प्रसार करें तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से भारी दाताद में मतदान करायें।