Dark Mode
कांग्रेस ने बताया बेहतर बजट ,भाजपा ने निराशा जताई 

कांग्रेस ने बताया बेहतर बजट ,भाजपा ने निराशा जताई 



मसूदा.   मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किए गए बजट मे लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया प्रदेश के बजट पर मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है । जहां कांग्रेस ने ऐतिहासिक बजट बताया वहीं भाजपा ने इसे घोषणाओं का पुलिंदा करार दिया है।

बजट को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया
महिलाओं के लिए रखा ध्यान
महिलाओं के लिए से बजट बेहतर है बजट के दौरान हर पहलू का ध्यान रखा है महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे 100 यूनिट तब मुफ्त बिजली भी राहत भरा कदम है
पार्वती सेन ,मसूदा
बजट में बिजली के बिल से राहत 

राज्य सरकार ने अच्छा बजट पेश किया है ।मध्यमवर्ग को बिजली के बिल से राहत मिलेगी वहीं रोडवेज बस में महिलाओं को 50% किराए में छूट की घोषणा भी प्रशंसनीय है।
महेन्द्र ,मसूदा
खेती के लिए मिलेगी निर्बाध बिजली
किसान को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने और दो हजार यूनिट तक बिजली मुक्त देने की घोषणा लाभकारी साबित होगी ।इससे किसान को लाभ होगा खेती के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति की घोषणा सराहनीय है।
छितर किसान

दिख रही चुनावी बजट की झलक

युवाओं को सीधे तौर पर नौकरियां नहीं मिली पानी के लिए कोई बड़ी परियोजना नहीं आई और पुरानी योजनाओं पर भी बात नहीं की गई। यह केवल चुनावी साल वाला ही बजट रहा।
राजू
फौजी घोषणा की राज्य सरकार ने चुनावी बजट पेश किया है जो आमजन को गुमराह करने वाला है सरकार द्वारा पूर्व में की गई घोषणाएं अब तक कागजों में सिमटी हुई है बजट मात्र थोथी  घोषणा है।

बजट ऐतिहासिक रहा

राज्य सरकार द्वारा आमजन के साथ किसानों व युवाओं के हितों के साथ-साथ सभी वर्गों में राहत दी है जिससे यह बजट ऐतिहासिक है ।
सलीम बाबू कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मसूदा

बजट से मिली निराशा
जिस तरह से मसूदा विधानसभा मगरा इलाका पिछड़ा हे उसे विकसित करने की जरूरत थी पर मसूदा ही नहीं पूरे प्रदेश को बजट से निराशा हाथ लगी ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!