राजस्थान में 156 सीटें कांग्रेस की आयेंगी - भंवर जितेन्द्र सिंह
बहरोड़। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बहरोड़ में कहा कि जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के जूते के नीचे काम कर सके। उसे मुख्यमंत्री बनाते हैं और पूरा सिस्टम केंद्र सरकार के हाथ में रिमोट से चलता है। दरअसल रविवार को वे कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव के साथ बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता यह देखते हैं कि प्रदेश में सबसे कमजोर विधायक कौनसा है। जो केंद्र के दबाव में काम कर सके। उन्होंने उदाहरण देने के लिए हरियाणा का नाम लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ऐसा नहीं है। कांग्रेस पार्टी का अपना एक संविधान है, यहां विधायक अपना मुख्यमंत्री तय करते हैं। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में 156 से अधिक सीटें कांग्रेस की आएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले बुलडोजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। वो बुलडोजर चला रहे हैं, कहीं मस्जिद तोड़ रहे हैं। धर्म के ऊपर टिप्पणी कर राजनीति करना चाहते हैं। लेकिन हमारे लिए सभी समाज समान है।