Dark Mode
कमजोर नेतृत्व का कॉन्ग्रेस को खामियाजा भुगतना पड़ेगा ,टीटी,  

कमजोर नेतृत्व का कॉन्ग्रेस को खामियाजा भुगतना पड़ेगा ,टीटी,  

पदमपुर . तहसील कार्यालय पर  सेकडो  भाजपाइयों व आक्रोशित किसानों ने  राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन आक्रोश मार्च निकाल राज्यपाल के नाम एसडीएम पवन कुमार को  पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के अगुवाई में प्रेषित किया ज्ञापन , टीटी  ने  बिगड़ी हुई कानून , व्यवस्था , भ्रष्टाचार , दूषित पानी किसानों की जमीनों को निलाम  करने सहित कई गम्भीर मुद्दों को लेकर  राज्य की गहलोत सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए   गहलोत सरकार पर गम्भीर आरोप लगाऐ कि   साढे  4 साल के कार्यकाल में प्रदेश  को  कमजोर नेतृत्व देकर हर वर्ग से  नाइंसाफी की है , जिसका हिसाब किताब विधानसभा व  लोकसभा चुनावो  में जनता के व्यापक आक्रोश का सामना कर चुकाना पड़ेगा ।  टीटी ने कहा कि  जन विरोधी नीतियों व प्रशासन का डंडा  बैखोफ चलने से सबसे अधिक पीडित धरतीपुत्र है । जिनके वोट  हथियाने के लिए   कर्जमाफ़ी का झूठा वादा राहुल गांधी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  कर सत्ता में प्रवेश किया और अब  किसानों  की जमीनो को नीलाम करने का क्रम  चल रहा है , जिसका हर संभव पार्टी  विरोध करेगी I टीटी ने एसडीएम से कहा की शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के जलदाय विभाग में फैली अव्यवस्थाओं की तरफ प्रशासन का ध्यान नहीं होने के कारण लोगों को शुद्ध पेयजल की बजाय दूषित पेयजल मिल रहा   है । व्यापारी वर्ग अपने आपको असुरक्षित बढ़ते अत्याचार के कारण महसूस कर रहा है ।  

राजस्थान सरकार द्वारा किसानों की सम्पूर्ण कर्जा माफी के वायदे के खिलाफ सरकार द्वारा किसानों को दिए जाने वाले जमीन नीलामी नोटिसो पर  तुरंत रोक लगाने ,
एमएसपी पर चना एवंम सरसो की घोषणा के बावजूद अनेक शर्तें लगाकर 95% चना सरसों की खरीद नहीं की जा रही है। वही 38% तेल वाली सरसों बाजार में पूरे दाम पर मिले खरीद रही है , 35% तेल सरसो सरकार एमएसपी दाम पर खरीदे।
 एमएसपी कनक पंजाब हरियाणा में 1 अप्रैल से बिना शर्तों के खरीदी जा रही है। केन्द्र सरकार द्वारा राजस्थान, पंजाब , हरियाणा में 18% खराब गेहूं खरीदने की छूट देने के बावजूद गिरदावरी की शर्तें लगा दी , ऑनलाईन मिल नही रही है। पूर्व की भांति ऑफ लाईन गेहूं खरीद व्यापार मण्डल के माध्यमो से चालू कि जायें।  नहर बंदी के बाद नहरों में आया पानी बदबूदार पीने लायक नहीं सीधा वाटर वर्क्स में न डालकर पंजाब से साफ पानी विभाग द्वारा साफ पानी पीने की सप्लाई कराने की जिम्मेदारी व मीनटरिंग की व्यवस्था की जायें , नहर बंदी में पंजाब में सफाई व   अन्य कार्य जो तय हुये ये सरकार विभाग को बजट दिया या कोई अनुपयोग नही हुआ पंजाब में सफाई नही हुई शिवपुर हैड गेट भी जेवीएल से खोले गये । वर्ष बाद बंदी के बावजूद विभाग ने  कोई जिम्मेदारी से काम नहीं करवाया। जाँच कर कार्यवाही सुनिश्चित कि जायें ,   अवैध शराब के ठेको की जॉच , बढ़ती नशाखोरी पर तुरंत प्रभाव से अंकुश ,  केन्द्र की योजनाएं  नरेगा, प्रधानमंत्री आवास शुभ शक्ति, श्रमिक कार्ड , किसान निर्माण निधि, खाध सुरक्षा, आयुष्मान, जल से नल में पिक एण्ड यूज से अपने चहतो के लिये पक्षपात अधिकारियों पर दवाब बनाकर नियमों में रहकर रूचि नहीं ले रहे है। प्रभावी मॉनिटरिंग कर सभी जरूरत मंदो को इनका लाभ मिल सके। व्यवस्था की
जायें। जिला मंत्री दीना नाथ बलाना , रामदास बिलन्दी , जसकरण सरा , सरपंच ओमप्रकाश जलोकी , जोगेंद्र हांडा , महेंद्र मंडा , गौरी शंकर सोनी , निर्मल मांगट ,  इन्दर तखर , गुरमेल सिंह सोहल ,  गुरचरण सिंह भुल्लर , अशोक कुमार योगी , प्रशांत शर्मा , दिलीप तेहरपुरिया ,  पिन्दा धौसी , मनोज भार्गव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ अपना उद्बोधन देकर गंभीर समस्याओं को  उठाया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!