अदानी मामले को लेकर हर जिले में कांग्रेस करेगी प्रेस वार्ता
देश के लोगों के साथ धोखा हुआ है हम इस को उजागर करके रहेंगे: डोटासरा
जयपुर । भाजपा की केन्द्र सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति जिसकी पोल हिंडनबर्ग की हालिया रिपोर्ट में खुली है के विरोध में तथा इस मुद्दे को जन-जन तक ले जाने हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने दिनांक 23 फरवरी, 2023 तक हर जिले में इस मुद्दे पर प्रेस कान्फे्रंस करने हेतु कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी प्रदान की है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों पर प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने परिपत्र जारी कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी प्रदान की है कि केन्द्र सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति जिसके तहत् देश में गहरे आर्थिक संकट के समय देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी को बेचे जाने तथा एसबीआई एवं एलआईसी जैसे सार्वजनिक संस्थानों को अडानी समूह में निवेश करने हेतु बाध्य कर देश के गरीब एवं मध्य वर्ग के लोगों की करोड़ों की बचत को खतरे में डाला जा रहा है के विरोध में तथा तथ्यों को आम जन तक पहुॅंचाने हेतु अपने से संबंधित जिलों में दिनांक 23 फरवरी, 2023 तक प्रेसवार्ता कर उक्त मुद्दे को मीडिया के समक्ष पुरजोर तरीके से उठायें।
चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष श्री डोटासरा ने प्रदेश की सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को निर्देशित किया है कि दिनांक 6 से 10 मार्च, 2023 के बीच ब्लॉक स्तर पर राष्ट्रीयकृत बैंकों तथा एलआईसी के कार्यालयों के सामने इस मुद्दे को लेकर आन्दोलन आयोजित किये जायें जिसमें ब्लॉक में रहने वाले सभी प्रमुख कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाये।
चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में दिनांक 13 मार्च, 2023 को जयपुर में विशाल चलो