Dark Mode
राज्य में कांग्रेस करेगी फिर से वापसी

राज्य में कांग्रेस करेगी फिर से वापसी


सूरतगढ़. वंशावली संरक्षण एवं संवद्धर्न अकादमी अध्यक्ष (राज्य मंत्री)रामसिंह राव सामाजिक कार्यक्रम में एक दिवसीय दौरे पर सूरतगढ़ पहुंचे। जहां पर समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। राज्यमंत्री ने प्रेस वार्ता में कहा कि

राज्य में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने जो ऐतिहासिक विकास कार्य करवाएं है उन्हीं की बदौलत कांग्रेस फिर से सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है। महंगाई राहत शिविरों के माध्यम से आमजन को लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री हर रोज कल्याणकारी घोषणा कर रहे हैं। इससे विरोधियों के हौंसले ध्वस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में वंशावली संरक्षण एवं संवद्धर्न अकादमी अपने क्षेत्र में काम कर रही है। इसके तहत भाट समाज को जागृत कर वंशावली सरंक्षण पर जोर दिया जा रहा है। राज्य मंत्री ने पेपर लीक मामले के सवाल पर कहां की राजस्थान में पेपर लीक होने के मामले बहुत कम हुए हैं, जबकि गुजरात राज्य में न जाने कितनी बार पेपर लीक हुए हैं। राज्य सरकार पेपर लीक मामले में गंभीर है। इस वजह से इस मामले में आरोपियों के खिलाफ तुरन्त प्रभाव से कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की हितैषी है, जबकि केन्द्र सरकार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ नहीं दे रही। आमजन व किसानों को मुफ्त बिजली की घोषणा कर सरकार ने बहुत बड़ी राहत दी है स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी हमारी सरकार बेहतर काम कर रही है जिसका अनुकरण अन्य राज्यों की सरकारें भी कर रही हैं। इस मौके पर उनके साथ टिब्बी पंचायत समिति सदस्य कृष्ण कुमार, रामस्वरुप भाटी, योगेश चौहान, रामस्वरुप चौहान,आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!