Dark Mode
बहरोड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक की जीत का जश्न मनाया

बहरोड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक की जीत का जश्न मनाया

बहरोड़। कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस की जीत पर बहरोड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाटकर व आतिशबाजी कर खुशी जश्न मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता एडवोकेट बस्तीराम यादव ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की भारी जीत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का परीणाम है कि जनता ने भाजपा की सरकार को उखाड़कर फेंका है। अब भारत में मोदी के खिलाफ बयार चालू हो गई है। कांग्रेस की नीतियों को स्वीकार किया है। वर्तमान में राजस्थान में कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाये जा रहे मुख्यमंत्री महंगाई राहत शिविर के माध्यम से लोगों को राहत दे रही है। उससे राजस्थान में फिर एक बार कांग्रेस सरकार रिपीट हो रही है। वहीं कांग्रेस प्रत्यासी रहे डा. आरसी यादव ने कहा कि में कर्नाटक कांग्रेस की जीत पूरे देश के लिए संदेश है। देश में जनता चाहती है कि देश की सरकारें राजस्थान सरकार की तर्ज पर जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू करें, धर्म और सांप्रदायिकता की राजनीति करना छोड़े। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट बस्तीराम यादव, कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ. आरसी यादव, सरपंच श्योताज सिंह, पार्षद आरडी दौचानिया, रोहिताश कुमार, पार्षद रमेश चंद यादव, डॉ जयपाल सिंह, अभय सिंह यादव, मुकेश यादव, सुरेंद्र यादव, विक्रम यादव, रोहिताश गुर्जर, एडवोकेट सुरेंद्र यादव, अभय सिंह यादव, मिट्ठूनलाल बोहरा, भूपेंद्र यादव बूढवाल, सिकंदर यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!