
कांग्रेस के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम "मेरा बूथ सबसे मजबूत" कार्यक्रम
कोटा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शिवकांत नंदवाना की अगुवाई में चल रहा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम "मेरा बूथ सबसे मजबूत" मंगलवार को राठौर समाज भवन दादाबाड़ी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड 3,4, 24, 25, 26, 48 यथा 61 के कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। कार्यक्रम में शिवकांत नंदवाना ने कहा कि कांग्रेस एक-एक बूथ को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंकने की रणनीति पर काम कर रही है। मजबूत बूथ से ही जीत का रास्ता निकलेगा। इसकी तैयारी में जुट जाएं। आप सभी कार्यकर्ता पार्टी की नींव है। किसी भी दल की मजबूती उसके बुनियाद के कार्यकर्ता होते हैं। पार्टी की प्राथमिक इकाई बूथ अगर मजबूत होता है तो उस पार्टी को कोई दल हरा नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव की असली लड़ाई पोलिंग बूथों पर होती है। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ लेवल पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन मजबूती से करें। अपने बूथ के वोटरों को विश्वास में लेने का प्रयास करने के अलावा सरकार की योजनाओं की जानकारी और उनके लाभ भी बताने हैं। पार्टी का विस्तार और अधिक करने को नए वोटरों के अलावा आम जनता को भी कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दें और उन्हें पार्टी से जोड़ें। चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ता ही पार्टी की जीत का आधार बनते हैं। अगर हमें चुनाव जीतना है तो सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसकर तैयार हो जाना है। नंदवाना ने कहा कि कोटा के चंबल रिवर फ्रंट और सिटी पार्क की आज दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है। आज नगरीय विकास के एक मॉडल के रूप में कोटा पूरे देश में पहचान बना रहा है। यह केवल सीमेंट कंक्रीट से खड़ा गया किया गया मॉडल नहीं है। इससे पर्यटन बढ़ेगा तो युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। यह कोटा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की चिरंजीवी योजना, 100 यूनिट बिजली फ्री योजना, किसानों को मुफ्त बिजली, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना पूरे देश में मिसाल बन गई है। खेती में राजस्थान मॉडल स्टेट बन चुका है। इस अवसर पर रविंद्र सिंह हाड़ा, पार्षद सोनू अब्बासी, प्रदीप कसाना, सतीश गोपलानी, संदीप दासवानी, राजेन्द्र राजावत, संजय पाटौदी, विनोद गौतम, अलीम अद्दु, ज्ञान यादव, ब्लाक अध्यक्ष संजय जैन समेत कईं लोग उपस्थित रहे।