महंगाई राहत शिविरों को सफल बनाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आ सकते हैं जून माह में खेतड़ी
खेतड़ी । खेतड़ी कांग्रेस ब्लॉक कार्यालय में सोमवार को राहत शिविर को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण कोऑर्डिनेटर व नगर ब्लॉक वार्ड कोऑर्डिनेटर कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सैनी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंगाई राहत शिविर के जिला प्रभारी रामसहाय बाजिया थे। बैठक में बाजीया ने कार्यकर्ताओं को फिल्ड क्षेत्र में जाकर आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए रामसहाय बाजिया ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सभी विभागों को एक छत के नीचे लाकर आमजन को दस प्रकार की सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। सरकार की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना आमजन के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी को बेहतर स्थिति में लाने में बूथ स्तर के कार्यकर्ता की अहम भूमिका होती है। ऐसे में प्रत्येक पार्टी के कार्यकर्ता को मजबूती के साथ आमजन को पार्टी की विचारधारा में जोड़ने के लिए काम करना चाहिए । पूर्व ब्लाक अध्यक्ष व कोऑर्डिनेटर गोकुल चंद सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी जून माह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का खेतड़ी में दौरा करवाया जाएगा। इस दौरान भिवाड़ी की तर्ज पर बबाई में बनाए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र व सीएचसी को सब जिला अस्पताल में क्रमौन्नत करने पर इनका लोकार्पण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से करवाया जाएगा। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने संबोधित करते हुए कहा कि झुंझुनू जिले में अबकी बार सबसे बड़ी ऐतिहासिक जीत खेतड़ी से डॉ जितेंद्र सिंह की होगी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सीएम सलाहकार डॉ जितेंद्र सिंह मुख्यमंत्री से मिलकर जल्द ही दौरे की तिथि तय करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, कॉग्रेस सेवादल सयोजक चंदगीराम सैनी, श्रवणदत्त नारनौलिया, निकेश पारीक, सुरेश शाह, सुधीर गुप्ता, बलवीर सैनी, इंद्राज सैनी, केशव प्रशाद शर्मा,माडूराम, लक्ष्मण राजोरिया, बाबूलाल, सुगनचंद, हरिराम गुर्जर, ग्यारसी लाल, चुन्नीलाल चनेजा, रामअवतार, ओमप्रकाश, बाबूलाल, प्रेम चंदेला, राधेश्याम शर्मा, रमेश स्वामी, एडवोकेट इस्लामुद्दीन, ,अनिल एडवोकेट, सुरेश कुमावत, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।