Dark Mode
अडानी मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन। 

अडानी मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन। 

 
जमवारामगढ़  .  विधायक गोपाल मीणा के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आंधी में अडानी मामले को लेकर एवं केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन किया। विधायक ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा की सरकार ने खाने-पीने सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर आटा, दाल, दूध जैसी रोजमर्रा के खाद्य पदार्थो का मूल्य बढ़ाने का काम किया है। केंद्र सरकार की मंशा गरीब जनता के मुंह से निवाला छीनने की है ना की उनका पेट भरने की। कांग्रेस पार्टी खाद्य पदार्थो पर लगाए जीएसटी का विरोध करती है, और केंद्र सरकार से मांग करती है कि तत्काल महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाएं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र  सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जमवारामगढ़ प्रधान एडवोकेट रामफूल गुर्जर,आंधी प्रधान मानसी मीणा,आंधी ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण लाल गुर्जर, आंधी उप प्रधान प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद महरवाल, हनुमान फागणा, थौलाई सरपंच रामस्वरूप मीणा,  रायपुर सरपंच नीरज हंसराज मीणा एवं लालाराम मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजुद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!