Dark Mode
कांग्रेस के युवा नेता सतवीर गुर्जर गये भाजपा के पाले में

कांग्रेस के युवा नेता सतवीर गुर्जर गये भाजपा के पाले में

टोंक । पूर्व उप-पुलिस अधीक्षक एवं विहिप जिलाध्यक्ष वृद्धिचन्द गुर्जर, पूर्व कृषि मंडी चैयरमेन एवं वर्तमान में पंचायत समिति टोंक सदस्य सुमन गुर्जर के सुपुत्र सतवीर गुर्जर ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय जयपुर में नव-नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी व सांसद चितोडग़ढ़ के सानिध्य में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर काफी संख्या में कांग्रेस  कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के मौके पर केन्द्रीय संगठन मंत्री  अल्का गुर्जर, पूर्व पंचायत राजमंत्री कालू लाल गुर्जर, पूर्व मंत्री हेमसिंह भडाना, गंगापुर सिटी के पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य ब्रहम सिंह गुर्जर, राजस्थान गुर्जर महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष मोहन लाल वर्मा, महामंत्री देवनारायण गुर्जर एवं राजस्थान गुर्जर महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सतवीर गुर्जर ने कहा कि अपने पिता वृद्धिचंद गुर्जर पूर्व उप-पुलिस अधीक्षक एवं विहिप जिलाध्यक्ष की प्रेरणा से प्रेरित होकर भाजपा की
सदस्यता ग्रहण की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!