कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह कार्यक्रम
रामधुनी गाकर प्रधानमंत्री मोदी के को सद्बुद्धि की की प्रार्थना
अजमेर . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार द्वारा अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति विरोध में एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता लोकसभा की सदस्यता रद्द करने के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आज गांधी भवन पर सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया!
सत्याग्रह कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि देश में गहरे आर्थिक संकट के समय में भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही है और एसबीआई एवं एलआईसी जैसे सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने के लिये मजबूर कर रही है जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों की करोड़ों की बचत जोखिम में है। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी जी द्वारा इस मुद्दे को संसद में उठाया गया जिस कारण केन्द्र सरकार की तानाशाही एवं भाजपाई षड़यंत्र के चलते उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है जो सरासर लोकतंत्र के मूल्यों का गला घोटने जैसा है।
इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड ने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही नीतियों के चलते हुए देश की अर्थव्यवस्था गर्त में चली गई है केंद्र सरकार फर्जी आंकड़े पेश कर देश की जनता को गुमराह कर रही है!
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को कुचलने का प्रयास कर रही है!
इस अवसर पर अजमेर डेयरी के सदर रामचन्द्र चौधरी ने कहा कि
सत्य की ताक़त है, सत्याग्रह का संकल्प है। भाजपा की लूट को बेनकाब करने के लिए, लोकतंत्र की रक्षा के दृढ़ निश्चय के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ है।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं विधायक राकेश पारीक नसीम अख्तर इन्साफ पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी वरिष्ठ नागरिक जन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश टंडन पूर्व मेयर कमल बाकोलिया पूर्व विधायक डा श्रीगोपाल बाहेती डॉ राजकुमार जयपाल नाथूराम सिनोदिया हरि सिंह गुर्जर महेंद्र सिंह रलावता हेमन्त भाटी बलराम शर्मा प्रताप यादव हाजी इन्साफ अली भागचंद गुर्जर गुलाम मुस्तफा अमोलक छाबडा शिव कुमार बंसल महेश चौहान अशोक बिंदल नोरत गुर्जर विजय नागोरा वैभव जैन आरिफ हुसैन सरवन टोनी श्याम प्रजापति नरेश सत्यावना द्रोपदी कोली रागिनी चतुर्वेदी सोनल मौर्य अरुणा कच्छावा आशा राणा हितेशवरी देवी लक्ष्मी बुंदेल मुबारक चीता प्रियदर्शी भटनागर सुकेश काकरिया जूलियट क्लेमेट गजेंद्र सिंह रलावता हेमंत जोधा नितिन जैन सर्वेश पारीक रश्मी हिंगोरानी कपिल सारस्वत कुशाल कोमस सुनील धानका विपिन बेसिल अंकुर त्यागी दिनेश शर्मा कैलाश कोमल सुरेश्वर शैली दिशांत कनौजिया सोना धनवानी शमसुद्दीन महेंद्र धानका प्रेम सिंह गौड़ चेतन पवार भूपेंद्र चौहान राजेंद्र नरचल राजवारायण आसोपा चंद्रप्रकाश बालोटिया शैलेंद्र अग्रवाल भोमराज गुर्जर भीम सिह विश्राम चौधरी एडवोकेट सम्राट मनीषा मीणा दिनेश के शर्मा रवि शर्मा रमेश सोलंकी मनीष सैन दयानन्द चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे!