कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद को बनाने पर कांग्रेसियों ने जताया पायलट का आभार
टोंक । जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पद पर हरीप्रसाद बैरवा को नियुक्त किये जाने पर टोंक के कांग्रेस नेताओं के एक शिष्ठ मंडल ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री टोंक विधायक सचिन पायलट के जयपुर स्थित निवास पर पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया है। कांग्रेसियों ने पायलट का आभार जताते हुये कहा कि जमीन से जुड़े छोटे से कार्यकर्ता हरीप्रसाद बैरवा को जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त करने से कांग्रेसियों में खुशी की लहर है है। कांग्रेस के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष हरीप्रसाद बैरवा, पीसीसी सदस्य सऊद सईदी के नेतृत्व में पूर्व उप-सभापति सलीमुद्दीन खान, दिनेश चौरासिया, पूर्व विधायक कमल बैरवा, मणीन्द्र बैरवा एवं श्रीराम चौधरी आदि नेताओं ने पायलट को अवगत कराया कि बैरवा के अध्यक्ष बनने से पार्टी में जोश का संचार हुआ है, जो आगे विधानसभा व लोकसभा चुनावों में पार्टी के लिए फायदेमंद होगा। साथ ही एक दलित कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाकर दलितों को राजनीति में आगे लाने का काम भी किया है।