Dark Mode
कांग्रेसजनों ने दी स्व. लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजली

कांग्रेसजनों ने दी स्व. लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजली

टोंक । कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष देहात श्रीमती कैलाशी मीना द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा में स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि हमारे आदर्श, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के अभूतपूर्व योगदान को हम भुला नहीं सकते हैं। उन्होंने भूमि सुधार से लेकर दुग्ध व हरित क्रांति की नींव रखने तक, रेलवे में थर्ड क्लास को ख़त्म करने से लेकर बसों में महिलाओं के लिए सीट का प्रावधान देने तक, 1965 की जंग से लेकर अपने गाँधीवादी विचारों से देश सेवा करने तक कृ अपनी अद्वितीय कत्र्तव्य निष्ठा का परिचय दिया। शास्त्री के उच्च विचार एवं नैतिक मूल्य, हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका सरल जीवन अनुकरणीय है। जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा सहित सभी कांग्रेस जनों ने देहात कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मंसाराम मीणा, शोभाराम, रामजीलाल, जाहिद, सीताराम राणा, बुद्धिप्रकाश, मनीष चौकी, अरुण, नंदलाल, हनुमान, पप्पू लाल, विकास, जगराम, बच्चू, रजत मीना आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!