कांग्रेसियों ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजली
टोंक। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सत्य व अंहिसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को (शहीद दिवस) पर गांधी पार्क टोंक में स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सर्वधर्म प्रार्थना सभा कर दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्वांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत के महान आदर्शों से पूरी दुनिया को रूबरू कराने वाले एवं सत्य एवं अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले, शांतिपूर्ण आंदोलन, प्रेम-भाईचारा व सत्याग्रह जैसी विरासत हमें बापू से ही मिली हैं, जिसकी राह पर आगे बढ़ हम भारत को जोड़ रहे हैं। इस अवसर पर इस अवसर पर पूर्व विधायक कमल बैरवा, सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज फागणा, पार्षद सुनील बंसल, शब्बीर अहमद, मोहम्मद फिरोज नागोरी, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिद, जर्रार खान, युसूफ यूनिवर्सल, फोजू राम मीणा, नसीम अंसारी, पूर्व डीआर मणिन्द्र बैरवा, देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, शबाना, उप-सभापति बजरंग लाल वर्मा, सुरेंद्र रेगर, बाबूलाल वर्मा, विनोद मराठा, राजू रेगर, वसीम अकरम, शकील मियां एवं विक्रम सिंह आदि कांग्रेस जनों ने बापू को याद किया।