आयकर कार्यालय पर कांग्रेसजनों ने किया धरना-प्रदर्शन
टोंक (हुक्मनामा समाचार)। आयकर विभाग द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने एवं राजनीतिक प्रतिशोध के चलते कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को राष्ट्रव्यापी आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी टोंक जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा के नेतृत्व में आयकर कार्यालय टोंक के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर बिना किसी वैध कारण के कांग्रेस के खातों को फ्रिज करके एक अलोकतांत्रिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। भाजपा ने इलेक्ट्रोरल बॉन्ड के जरिए अपने बैंक खाते को भरने का असंवैधानिक कार्य किया है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने मना किया है, जबकि कांग्रेस ने चंदे के रूप में क्राउड फंडिंग के जरिए धन इक_ा किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का खाता फ्रिज करना लोकतंत्र की तालाबंदी है। इस अवसर पर दिनेश चौरसिया, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक खान, निवाई ब्लॉक अध्यक्ष शंकर चौधरी, देवली ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा, सरपंच संघ उपाध्यक्ष हंसराज फागणा, देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, सै. महमूद शाह आदि कांग्रेस नेताओ ंने धरने को संबोधित किया। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद छह महीने गुजर जाने के बावजूद भी जिला कार्यकारिणी का गठन नही होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज दिखे। धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की कमी का सवाल उठाते हुए कांग्रेस पदाधिकारी एक-दूसरे पर कटाक्ष करने लगे, जहां कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता एवं जिलाध्यक्ष बैरवा के बीच तीखी नोक झोंक होना चर्चा का विषय रहा। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता जर्रार खान ने बताया कि इस अवसर पर धर्मेंद्र सालोदिया, अजीज कुरैशी, आतिफ नकवी, एड. हरिकिशन शर्मा, मुकेश सरपंच घांस, उप-सभापति बजरंगलाल वर्मा, पार्षद राहुल सैनी, जसराम मीणा, अजमल देवपुरा, मणिन्द्र बैरवा, एहसान बाबा, विनोद मराठा, राजेश किराड़, नसीम अंसारी, रामलाल संडीला, रशीद इंटक, शकील मियां, मासूम अली, सुरेन्द्र रैगर, इरशाद खान, राम अवतार टांक, भंवरलाल, फिरोज नागोरी, विक्रम बैरवा, विनोद बैरवा, कमलेश चावला, रामफूल लोदी, आबिद मेव, शौकत हुसैन, सुभाष मिश्रा एवं नईम घड़ी वाले आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरने प्रदर्शन में भाग लिया।