Dark Mode
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने पर कांग्रेसियों ने की कड़े शब्दों में निंदा 

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने पर कांग्रेसियों ने की कड़े शब्दों में निंदा 

 

आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ का बड़ा बयान

 देश में लोकतंत्र खतरे में है

 
अजमेर .  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मानहानि केस के मामले में 2 साल की सजा होने के बाद लोकसभा की सदस्यता खत्म करने पर कांग्रेसियों ने कड़े शब्दों में निंदा की है! 
 
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र  राठौड़ ने राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने की कड़े शब्दों में निंदा की है! उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में हैं !
 
निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी को सच बोलने की सजा दी गई है एवं विपक्ष की आवाज दवाई जा रही है राहुल गांधी देश के सामने सच रख रहे थे! 
 
 
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिंसा का मुद्दा उठाया। इन पर ध्यान देने की जगह भाजपा सरकार राहुल जी के खिलाफ दमनकारी कदम उठा रही है।
 
पूर्व विधायक डा श्रीगोपाल बाहेती ने राहुल गांधी की सदस्यता को समाप्त करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है !उन्होंने कहा कि कौवों के काय काय करने से कभी ढोर नहीं मरते !राहुल गांधी की आवाज को इस तरह के निर्णय दबा नहीं सकता! 
 
अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष मामराज सेन डॉ संजय पुरोहित ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने एवं लोकसभा से अयोग्य घोषित करने की कड़ी शब्दों में निंदा की है !
 
उन्होंने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी चल रही है और विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है लेकिन यह सरकार की गलतफहमी है! 
 
उन्होंने कहा कि भाजपा यह ना भूलें कि उन्होंने यही तरीका इंदिरा गांधी के साथ अपनाया था और उन्हें मुंह की खानी पड़ी थी!

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!