Dark Mode
कांग्रेसियों ने की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  जोशी के बयानों की कड़े शब्दों में निंदा 

कांग्रेसियों ने की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  जोशी के बयानों की कड़े शब्दों में निंदा 

 
अजमेर .  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व विधायक डाँ राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष फकरे मोइन महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान डॉ संजय पुरोहित एवं मामराज सेन ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा पुष्कर में दिए गए बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की है !
 
कांग्रेसियों ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी कांग्रेस की गुटबाजी पर अनर्गल बयानबाजी कर आम जनता को गुमराह कर रहे हैं !
 
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने गिरेबान में झांक कर देखें जहां राजस्थान में दस से अधिक भावी मुख्यमंत्री घूम रहे हैं और भाजपा में गुटबाजी फैला रहे हैं !
 
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार ने जो कहा वह कभी नहीं किया जबकि राजस्थान मॉडल स्टेट के रूप में ऊपर रहा है और राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जन कल्याणकारी योजनाओं के कारण कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी ! इससे भाजपा व्यथित होकर दुष्प्रचार कर रही है !
 
 उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी देश में प्रदेश की जनकल्याणकारी योजना ओ पी एस चिरंजीवी योजना एवं उज्जवला योजना के अंतर्गत ₹500 में सिलेंडर केंद्र में भी लागू करने हेतु दबाव बनाएं।
 
कांग्रेसियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में फर्क है! देश में महंगाई बेरोजगारी और भुखमरी बढ़ रही है और वह धर्म के नाम पर देश को बांटने पर तुली हुई है देश में लोकतंत्र खतरे में है!
 
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!