कांग्रेसियों ने गुटबाजी के चलते अलग-अलग जगहों पर सचिन पायलट का किया स्वागत
टोंक (हुक्मनामा समाचार)। विधायक टोंक व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट बुधवार को जयपुर से बूंदी जाते समय टोंक में हाई-वे पर स्थित एक नीजि होटल पर व एक पैट्रोल पंप दो जगहों पर गुटबाजी के कारण कांग्रेसजनों ने अलग-अलग जगहों पर स्वागत किया। इस मौके पर पार्षद शब्बीर अहमद, रामदेव गुर्जर, कजोड़मल बैरवा, नईमुद्दीन अपोलो, सुनील बंसल, रामलाल संडीला, किरोडी लाल मीणा, मो. अजमल, हंसराज गाता, शैलेष गुर्जर, पंकज यादव, निसार अहमद, नवीन त्रिपाठी, अहसान बाबा एवं फरीद टोपी वाले आदि मौजूद थे।
वहीं जगदीश पेट्रोल पम्प सवाई माधोपुर चौराहा पर जिला कांग्रेस कमेटी टोंक द्वारा जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा के नेतृत्व में माला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया गया। सचिन पायलट ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारियों से मुलाकात कर आत्मीयता से सभी का अभिवादन स्वीकार किया। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता जर्रार खान ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व विधायक कमल बैरवा, हंसराज फागणा, कैलाशी देवी मीणा, अलका बैरवा, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज गुंजल, एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष राहुल चन्देल, शहर ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद बेग, राहुल सैनी, फौजूराम मीणा, मण्डल अध्यक्ष मूलचन्द बैरवा, रामावतार टांक, मणिन्द्र बैरवा, युसुफ युनिवर्सल, रशीद इंटक, किसान नेता श्रीराम चौधरी, सुभाष मिश्रा, पार्षद मो. कमर, मुजीब, फिरोज नागौरी, शकील मियां, आमिर फारूक, मासूम अली, इरशाद सेवादल, सुरज चौधरी, शबाना, देवेन्द्र, शोकत हुसेन, नईम घड़ी वाले, उप-सभापति बजरंग लाल वर्मा, सुरेन्द्र रेगर, सत्यनारायण रेगर, शाबान खान, घनश्याम धारोला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उनियारा, मेहमूद शाह, कमलेश चावला, एड. कदीर अहमद, कमलेश सैनी एवं मुकेश सरपंच घांस आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।