Dark Mode
कांग्रेस के

कांग्रेस के "हाथ से हाथ जोड़ो" यात्रा का शुभारंभ

                       क्षेत्र के कई कॉंग्रेस नेताओं ने बनाई दूरी, हर जगह चर्चा

नाहरगढ़. कॉंग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत नाहरगढ़ मंडल में सोमवार को यात्रा का शुभारंभ हुआ। मण्डल अध्यक्ष मलकीत सिंह के नेतृत्व में पंचायत बादीपुरा के ग्राम गिगची, दुर्जनपुरा से शुरू होकर पटपड़ी में समापन हुआ यात्रा को विधायक विधायक श्रीमती निर्मला सहरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यात्रा में ब्लॉक ब्लॉक अध्यक्ष अजीज नाजा कोऑर्डिनेटर यात्रा प्रभारी सतीश शर्मा कांग्रेस सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष लेखराज शर्मा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष सिराज अंसारी रामगढ़ के मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ,भंवरगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री जगदीश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस श्री घनश्याम नागर मिसाई, सोनाराम गुर्जर नाहरगढ़ तहसील क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता ओम नागर ,मुकेश नागर,पूर्व पंचायत समिति सदस्य बनवारी रावल,पूर्व पंचायत समिति सदस्य छोटू लाल खींची किशनगंज प्रधान प्रतिनिधि महावीर जी,पुर्व सरपंच नेमीचंद जी,पचलावडा सरपंच महेंद्र मीना, छत्रगंज सरपंच सुजल सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।



कांग्रेस के

स्थानीय नेताओं ने बनाई दूरी- नाहरगढ़ ब्लॉक के अधिकांश स्थानीय नेताओं ने कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से दूरी बनाकर यात्रा का बहिष्कार किया। कांग्रेस नेताओं के अपनी ही पार्टी से कलह खुल कर सामने आ गयी है। वही स्थानीय नेताओं की नाराजगी और हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का बहिष्कार की चर्चा चारों ओर चल रही हैं। फिलहाल कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं की अंदरुनी कलह की वजह खुल कर सामने नही आई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!