टोंक में कांग्रेस के बागी उम्मीदवार अपोलो एवं मोहसिन रशीद ने दाखिल किये नामांकन
टोंक। विधानसभा क्षैत्र टोंक के निर्दलीय कांग्रेस के बागी उम्मीदवार नईमुद्दीन अपोलो ने अपनी उम्मीदवारी का पर्चा सोमवार को दाखिल किया। इससे पूर्व गांधी खेल मैदान से चुनाव नामांकन रैली रवाना होकर मुख्य बाजार होती हुई चुनाव अधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां अपोलो ने अपने समर्थकों के साथ अपना पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर निकाली गई ऑटो रिक्शा वाहन रैली शहर में चर्चा का विषय रही। इस मौके पर श्याम प्रकाश बैरवा, शंकर बैरवा, सआदत, जावेद, अमानत, अनीस, हनुमान, कमलेश, गफूर, सलीम, रमजानी, फारून, मुन्ना, आदिल, शरीफ एवं जम्बी आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग राजस्थान के प्रदेश समन्वयक एवं युवा कांग्रेस लोकसभा सचिव मोहसिन रशीद ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जामा मस्जिद बड़ा कुंआ से निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तक रैली निकालकर अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया। गौरतलब है कि नईमुद्दीन अपोलो एवं मोहसिन रशीद दोनों कांग्रेस के बागी उम्मीदवार है।