भारत जोड़ो पदयात्रा व भारत जोड़ो सम्मेलन आज
सीकर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पिछले वर्ष 07 सितंबर को ऐतिहासिक भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरूआत की थी। जो भारत में किसी भी राजनेता द्वारा सबसे लंबी पदयात्रा लगभग चार हजार किलोमीटर कन्याकुमारी से कश्मीर तक नीकाली थी। जिसकी प्रथम वर्षगांठ कल गुरुवार 07 सितंबर 2023 को है कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने बताया कि प्रथम वर्षगांठ पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सीकर शहर के जाट बाजार से कल गुरुवार को दोपहर 04 : 30 बजे भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली जायेगी जिसका समापन परशुराम पार्क, रामलीला मैदान में सभा कर के होगा पदयात्रा में कांग्रेस के सभी विधायक, प्रधान, चेयरमैन, जिला परिषद सदस्य, पार्षद,जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष यात्रा में भाग लेंगे । पदयात्रा का समापन परशुराम पार्क में एक सभा आयोजन कर होगा जिसको सीकर जिले की भारत जोड़ो पदयात्रा की प्रथम वर्षगांठ की प्रभारी व सीकर जिला प्रभारी केबिनेट मंत्री शकुंतला रावत, संगठन जिला प्रभारी विशाल जांगीड़ ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सम्बोधित करेंगे। अत: कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता इस पदयात्रा में आवश्यक रूप से भाग लें ।