Dark Mode
पुलिस चौकी में कांस्टेबल ने लगाई फांसी, मचा हडक़ंप

पुलिस चौकी में कांस्टेबल ने लगाई फांसी, मचा हडक़ंप

बीकानेर। बीकानेर में शुक्रवार दोपहर को बड़ी खबर सामने आई जहां पुलिस चौकी में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इससे पुलिस महकमे में हडकंप मच गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर को करणी नगर स्थित पुलिस चौकी में कांस्टेबल ने फांसी लगाई है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक मुक्ता प्रसाद थाने में कार्यरत कांस्टेबल पद पर तैनात आसूदास रामावत जो कि पिछले एक साल से करणी नगर में रह रहा था। आज दोपहर को अचानक उसने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। इसके बाद पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!