Dark Mode
गुढ़ागोड़जी थाने में तैनात कांस्टेबल का जयपुर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन

गुढ़ागोड़जी थाने में तैनात कांस्टेबल का जयपुर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन

 
 
उदयपुरवाटी  . उदयपुरवाटी के गुढ़ागोडजी पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल बेल्ट नंबर 484 राजेश कुमार पुत्र हरीराम मेघवाल गोरधनपुरा नीमकाथाना निवासी का जयपुर एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। गौरतलब है कि कांस्टेबल 5 महीने से गुढ़ागोड़जी थाने में तैनात था वही हाल ही में 6 महीने पहले भीलवाड़ा से झुंझुनू पुलिस लाइन में आया था उसके बाद कांस्टेबल को गुढ़ागोड़जी थाने में लगाया गया था। जिसमें अचानक बीमार होने से जयपुर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया कांस्टेबल के निधन की सूचना गुढ़ागोरजी थाने में पहुंची और शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान मृतक कांस्टेबल के शव का कल अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!