केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस हर्षोल्लास से मनाया
जोधपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनाड़, जोधपुर में संविधान दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। प्राचार्य विष्णु दत्त टेलर ने बताया कि छात्रा करीना के साथ पूरे विद्यालय ने संविधान की उद्देशिका का पाठ किया। छात्रा प्रियंका ने संविधान की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। तुषार गौड़ ने संविधान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत की। पीजीटी इतिहास पायल वर्मा तथा टीजीटी अंग्रेजी गगनजोत ने संविधान की विशेषताओं से अवगत कराया। प्राचार्य विष्णु दत्त टेलर ने अपने संबोधन में एक सुनागरिक के अधिकार और कर्त्तव्यों से परिचित कराते हुए विद्यार्थियों से संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन पीजीटी भूगोल सुनीता यादव ने किया।