सविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर का 132 वा जन्मों उत्सव धूम धाम से मनाया
पिड़ावा। रविवार को नगर में सविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर का 132 वा जन्मों उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया। जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद ने बताया कि मेघवाल समाज विकास समिति ब्लॉक पिड़ावा के तत्वधान में बाबा साहेब का जन्म उत्सव मनाया गया। इस दौरान पिड़ावा के मुख्य मार्गो से जुलूस निकाला गया। जुलूस में दूर दराज से समाज के लोग शामिल हुए। उपाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा देवचि ने बताया की जन्मोत्सव पर जुलूस के पश्चात संभोधन भी किया गया जिसमे। प्रधान रामगजमंदी ओम प्रकाश ने समाज को एकता का संदेश दिया। वही सरपंच जगदीश ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। उसी के साथ जिला अध्यक्ष भागीरथ वर्मा लाल ने उपस्थित लोगों को शिक्षा पर जोर दिया और समाज में बड़ रही की कुरीतियों को खत्म करने का आग्रह किया। इस दौरान लालचंद मेघसेना जिलाध्यक्ष, गंगाराम, मांगीलाल, राजकुमार भीम आर्मी जिलाप्रभारी, भगवानलाल ब्लॉक अध्यक्ष हदमतिया, रतनलालजी, हंसराज भीम आर्मी जिलाध्यक्ष, संदीप जिलाउपाध्यक्ष, मुकेश बोरदा, कमलेश ओडियाखेड़ी, मुकेश रामठी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामबाबू बोरदा ने किया गया। अंत में रमेशचंद जिलाउपाध्यक्ष और दिनेश वर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।