Dark Mode
पाँच दिवसीय उपभोक्ता कोर्ट कैंप में उपभोक्ताओं को दी राहत

पाँच दिवसीय उपभोक्ता कोर्ट कैंप में उपभोक्ताओं को दी राहत

उदयपुर । राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर की सर्किट बैंच उदयपुर में आयोजित पाँच दिवसीय उपभोक्ता कोर्ट कैंप में न्यायिक सदस्य सुरेंद्र कुमार जैन व रामफूल गुर्जर ने उदयपुर संभाग के सभी ज़िलों से प्राप्त अपीलों का निस्तारण किया एवं उपभोक्ताओं के नए मामले दर्ज किए।
गुर्जर ने बताया कि 15 से 19 मई के बीच दोनों पक्षों के अंतिम सुनवाई कर 27 फ़ैसले में उपभोक्ताओं को राहत दी गई और आठ फ़ैसले रिज़र्व रखे गए हैं जिनमें अंतिम निर्णय बाद में सुनाया जाएगा। उन्होंने बताया दी कि केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न विभाग यथा बैंक, बीमा रीको युआइटी, नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका, बिजली, पानी, चिकित्सा, कृषि उद्यानिकी, बिल्डर्स, रियल एस्टेट आदि से संबंधित कई प्रकरणों का निस्तारण करते हुए पीड़ित उपभोक्ताओं को तुरंत राहत दी गई है।
गुर्जर ने बताया कि उदयपुर सर्किट बैंच में उपभोक्ताओं के संरक्षण एवं संवर्द्धन एवं उनके हितों की सुरक्षा के लिए दो सप्ताह का उपभोक्ता कोर्ट कैंप आयोजित किया जाता है जिसके तहत अगले सप्ताह में 22 मई से 26 मई तक भी कोर्ट कैंप आयोजित किया जाएगा जिसमें जागरूक पक्षकारों  के विभिन्न मामले दर्ज करते हुए निस्तारण के साथ राहत दी जाएगी। गुर्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप उदयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर में उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर ही सस्ता न्याय सुलभ कराया जाता है। अब भरतपुर और अजमेर में सर्किट बैंच जल्दी ही शुरू होगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!