Dark Mode
विकास अधिकारियों की लगातार हड़ताल जारी 

विकास अधिकारियों की लगातार हड़ताल जारी 

लालसोट। ग्राम विकास अधिकारी संघ उप शाखा लालसोट के अध्यक्ष मुकेश कुमार मीना के नेतृत्व में पंचायत समिति लालसोट के ग्राम विकास अधिकारियों ने अपनी सात सूत्रीय मांग पत्र पर सरकार के साथ पूर्व में हुयें, समझौता दिनांक- 01अक्टूम्बर 2021, 11 दिसम्बर 2021, एवं 06 सितम्बर 2022 को लागू करने को लेकर दिनांक 21-04-2023 से सामूहिक अवकाश लेकर, अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर,सरकार से समझौता लागू करने की मांग की है। संगठन के जिला प्रतिनिधि बृजमोहन मीणा ने बताया कि सरकार के साथ,जिला स्थानांतरण नीति व कैडर स्ट्रेंथ  व लंबित पदोन्नतियों को लेकर पूर्व में सहमति व समझौता हो रखा है।जिसे लागू करवाने हेतु हम सरकार से निवेदन कर रहे है।
 
समझौता लागू नही करने पर,प्रदेश स्तर  से लियें संगठन के निर्णयानुसार, प्रशासन गांव के संघ अभियान 2023, एवं महंगाई राहत कैंपों में असहयोग कर,सामूहिक अवकाश पर रहकर,धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।धरना प्रदर्शन में ब्लॉक मंत्री फरियादअलि, ब्लॉक उपाध्यक्ष अनुज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, संगठन मंत्री कमल कुमार मीना, एवं बाबूलाल योगी, मोहनसिंह राजपूत, शंभूदयाल शर्मा, सुवालाल मीना, मनोज बैरवा, राजवीर अटल, मनीष शर्मा, रामकेश कुम्हार, महेंद्र सिंह, बनवारी लाल राड़ा, दीपक सैनी, महेश बोहरा, सहित सभी ग्राम विकास अधिकारियों ने भाग लिया।ग्राम विकास अधिकारीयो के आंदोलन से यह कार्य प्रभावित होंगे महंगाई राहत कैम्प की छाया,पानी ,बैठक व्यवस्था सहित शिविर की व्यवस्थाएं पूरी तरह से प्रभावित होगी।,ग्रामीणों का पेंशन सत्यापन का कार्य प्रभावित होगा,यह कार्य बीडीओ द्वारा ही किया जाता है।,जन्म/मृत्यु/विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त नही होंगे एवं समय पर पंजीकरण नही होगा। मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड  रजिस्ट्रेशन व वितरण का कार्य प्रभावित होगा।मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना,निःशुल्क बिजली योजना, कामधेनु बीमा योजना के तहत रजिस्ट्रेशन का कार्य प्रभावित होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!