Dark Mode
विधानसभा सत्र को लेकर कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की हुई स्थापना

विधानसभा सत्र को लेकर कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की हुई स्थापना

 

जयपुर। सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के प्रथम सत्र की पुनः बैठकें 19 जनवरी, 2024 से प्रारम्भ होने जा रही है। सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले तारांकित एवं अतारांकित सहित अन्य प्रस्तावों के जवाब सही समय पर भिजवाने के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि कंट्रोल रूम कार्य दिवस के अतिरिक्त गणतंत्र दिवस एवं राजकीय अवकाश के दिनों में भी सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक दो पारियों में संचालित किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी तथा संस्थापन अधिकारी श्री विनोद शर्मा सह प्रभारी होंगेे। नियंत्रण के मोबाइल नंबर- 9785273342 एवं ई-मेल आईडी. generalsectionjpr@gmial.com है। नियंत्रण कक्ष के संचालन के लिए 14 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

 नियंत्रण कक्ष को प्राप्त होने वाले विधानसभा प्रश्न अथवा ध्यानाकर्षण, विशेष उल्लेख प्रस्ताव रजिस्टर में दर्ज कर तत्काल संबंधित शाखा में प्रेषित किया जाएगा। संबंधित शाखा प्रभारी द्वारा तत्काल जवाब प्रेषित कर नियंत्रण कक्ष प्रभारी को अवगत कराया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!