बाल विवाह रोकथाम के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम
धौलपुर । बाल विवाह रोकथाम के लिए प्रषासन, पुलिस एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जो 24 घण्टे सक्रिय रहेंगे। इन में कोई भी व्यक्ति बाल विवाह से संबंधित सूचना दे सकता है। सूचना पूर्णतः गोपनीय रहेगी एवं सूचना देने वाले को परेषान नहीं किया जावेगा। बाल कल्याण समिति द्वारा सूचना सही होने पर पांच सौ रूपये के इनाम की भी घोषणा की हुई है।
ये हैं कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबरः-
चाइल्ड हैल्प लाईन:- 1098
पुलिस हैल्प हैल्पलाईनः- 100
राज संपर्क कॉलसेन्टरः- 181
प्रशासन के कंट्रोल रूम:-
जिला स्तरीयः- 7221954305 (06 एएम से 02 पीएम), 7976159833 (02 पीएम से 10 पीएम), 8690295989 (10 पीएम से 06 एएम)
तहसील स्तरीय धौलपुरः- 8118839771 (09 एएम से 03 पीएम), 9414232327 (03 पीएम से 09 पीएम), 9983568844 (09 पीएम से 02 एएम), 8000019569 (02 एएम से 09 एएम)
तहसील स्तरीय मनियांः- 8003115807 (0़6 एएम से 02 पीएम), 8852809103 (02 पीएम से 10 पीएम), 7568351172 (10 पीएम से 06 एएम)
उपखण्ड स्तरीय बसेडीः- 8005698528, 9783507549 (06 एएम से 02 पीएम), 9587927780, 9024883073 (02 पीएम से 10 पीएम), 9571697684, 7568619505 (10 पीएम से 06 एएम)
उपखण्ड स्तरीय सैपऊः- 9413201792 (06 एएम से 02 पीएम), 9982189082 (02 पीएम से 10 पीएम), 9636395651 (10 पीएम से 06 एएम)
उपखण्ड स्तरीय सरमथुराः- 8619892570 (06 एएम से 02 पीएम), 9588081248 (02 पीएम से 10 पीएम), 8118874189 (10 पीएम से 06 एएम)
उपखण्ड स्तरीय बाडीः- 9079706294 (06 एएम से 02 पीएम), 9772440554 (02 पीएम से 10 पीएम), 6375298960 (10 पीएम से 06 एएम)
उपखण्ड स्तरीय राजाखेडाः- 7734002223 (06 एएम से 02 पीएम), 8920121207 (02 पीएम से 10 पीएम), 9024199547 (10 पीएम से 06 एएम)
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के प्रभारी एडीएम सुदर्शन तोमर (9828410620), सहायक प्रभारी एडी डीसीपीयू विश्व देव (8005926900) को बनाया गया है। तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम धौलपुर प्रभारी नायब तहसीलदार संजय सिंह गुर्जर (7531088193), तहसील स्तरीय मनिया प्रभारी नायब तहसीलदार नाहर सिंह (7597256275), उपखण्ड स्तरीय बसेडी प्रभारी बीडीओ ताराचंद (9460875853), उपखण्ड स्तरीय सैंपऊ प्रभारी नायब तहसीलदार रघुवीर सिंह (7878055721), उपखण्ड स्तरीय सरमथुरा प्रभारी तहसीलदार उत्तम बंसल (9414375875), उपखण्ड स्तरीय बाडी प्रभारी नायब तहसीलदार बलवीर सिंह (9079653830), उपखण्ड स्तरीय राजाखेडा प्रभारी तहसीलदार दिनेश चंद (7597695698) रहेंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कंट्रोल रूमः- 05642-294300 (कार्यालय समय पर), 8306002115 (मोबाइल हैल्पलाईन नं.)
पुलिस विभाग के कंट्रोल रूमः- 100, 05642-220697, 9530411842, 9530411843
माननीया विधायक महोदया ने की बाल विवाह न करने की अपील
विधानसभा क्षेत्र धौलपुर के प्रिय निवासियों,
राज्य सरकार आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय के नेतृत्व में बच्चों, महिलाओं के हित में अभूतपूर्व रूप से कार्य कर रही है। जैसा कि हम सब जानते हैं 22 अप्रैल 2023 को अक्षयतृतीया या आखातीज का दिन है। इस दिन अशिक्षा, परंपरा, जात-पात के नाम पर या अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त होने लिए छोटी उम्र यानी 18 वर्ष से छोटी लड़की और 21 वर्ष से छोटे बच्चे की शादी कर दी जाती है। लेकिन इससे बच्चों की पढ़ाई छूटना, अपरिपक्व उम्र में परिवार की बड़ी जिम्मेदारी आना, कम उम्र में माँ बनने से लड़की के साथ शारीरिक दिक्कतें या जच्चा-बच्चा की मृत्यु का खतरा तो होता ही हैं और पैदा होने वाले बच्चे भी परेशानियों से ग्रस्त रहते हैं। परिवार अशिक्षा और गरीबी के दुष्चक्र से बाहर नहीं आ पाता। बाल विवाह के खिलाफ देश मे कानून हैं। विवाह करने वाले बालिग पुरुष, बैंड बाजे वाले, हलवाई, टैंट वाले, मरीज होम वाले, पंडित, घराती-बाराती सभी के लिये 2 साल तक के कठोर कारावास और एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।
इसलिए मेरी आप सब से विनती है कि इस अक्षय तृतीया को और उसके बाद भी कभी छोटी उम्र में बच्चों की शादी नहीं करेंगे, अपने जानकारों को ऐसा करने से रोकेंगे-टोकेंगे और सूचना प्रशासन, पुलिस या 1098 पर देंगे। आपकी पहचान गोपनीय रहेगी।